फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- नवाबगंज। करनपुर बांसमई गांव में शुक्रवार सुबह कूड़ा डालने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। करनपुर निवासी गुड्डू और कालेश्वर के बीच सुबह करीब 8:30 बजे विवाद शुरू हुआ। विवाद की जड़ कंडों के ऊपर घूरा डालना बताया जा रहा है। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान हुई मारपीट में गुड्डू के पक्ष से उनके पिता , भाई अवधेश और माता को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से कालेश्वर भी घायल हुए हैं। गांव में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.