मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- कस्बे के मोहल्ला ईदगाह के पास दो पक्षों के बीच किसी बात पर हुई कहासुनी के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों और से चले धारदार हथियारों से दोनों और से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी शहजाद पुत्र बाबू का इंतजार, फरमान के साथ किसी बात पर कहासुनी होने पर गाली गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों और से धारदार हथियारों के चलने कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...