कौशाम्बी, मार्च 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर टेंगाई गांव में बुधवार की रात मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच लोगों को चोटें आई हैं। हल्का सिपाही की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाने पर तैनात आरक्षी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह झगड़े की सूचना पर जलालपुर टेंगाई गांव पहुंचे। वहां देखा की शराब के नशे में धुत होकर मामूली बात पर दो पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से झल्लर सिंह व उसके भाई बऊवा सिंह को चोटें आईं। वहीं, दूसरी तरफ से अभय, उसके पिता रामनरेश तथा चाचा दिनेश जख्मी हुए। पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.