कौशाम्बी, मई 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में सोमवार को मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान पांच लोगों को चोटें आई हैं। बीट सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीट सिपाही आशीष तिवारी ने बताया कि सोमवार को वह झगड़े की सूचना पर नया पुरवा गांव पहुंचे। वहां पता चला कि पाइन लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे में घास डालने की बात पर दो पक्षों ने मारपीट की है। इस दौरान एक तरफ से गौरीशंकर, उसके भाई रामबली व भयाहू इंद्ररानी को चोटें आईं। जबकि, दूसरे पक्ष से राजकुमार और उसकी पत्नी सुहानी घायल हुई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...