कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- चरवा थाना क्षेत्र के उदैयापुर गांव स्थित भट्ठे पर ईंट की लोडिंग के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान सगे भाइयों समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। ग्राम प्रहरी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उदैयापुर के चौकीदार रामआसरे ने बताया कि 23 अप्रैल की शाम गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट की लोडिंग हो रही थी। तभी मामूली बात पर दो पक्ष भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ ही इन्होंने लाठी-डंडे से एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में एक तरफ से फूलचंद्र, उसके भाई शिवाकांत व शिवबाबू निवासी डिठूर मजरा दुर्गापुर थाना पिपरी और दूसरे पक्ष से रंजीत, राजकुमार उसके भाई सुगन निवासी दरियापुर पिपरी को चोटें आईं। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर पहुंचे अन्य श्रमिकों ने बीच-बचाव कर किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.