फतेहपुर, अप्रैल 21 -- बिंदकी। क्षेत्र के सरकंडी गांव में 19 अप्रैल की रात को मारपीट के मामले में एक पक्ष से मनमोहन व दूसरे पक्ष से गिरिजा शंकर घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जिसमें गम्भीर घायल मनमोहन को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। इलाज के बाद भी हालत गंभीर होने पर परिजन प्राइवेट में इलाज करा रहे है। घायल युवक की मां रूपरानी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने बलराम, अंकुश, विनोद, हरिशंकर सभी निवासी सरकंडी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायल गिरजा शंकर का भी मेडिकल कराया है। यह भी पढ़ें- फुटबाल मैच के विवाद में मारपीट, मुकदमा यह भी पढ़ें- अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...