बोकारो, मई 10 -- बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड में कार्यरत दो पंचायत सचिव सुजीत ठाकुर एवं रंजीत कुमार का इसरी-डुमरी पथ में हुए सड़क हादसे में निधन पर कसमार प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को शोकसभा आयोजित की गयी। इस दौरान प्रखंड एवं अंचल समेत अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर गहरा दुख व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के धरणीधर सिंह एवं इमरोज अहमद ने बताया कि गुरुवार की देर रात इसरी के समीप हुई दर्दनाक दुर्घटना में दोनों सहयोगी पंचायत सचिवों की मौत अत्यंत दुखदाई है। इस दौरान धरणीधर सिह, इमरोज अहमद, गौतम कुमार मांझी, गीता कुमारी एवं रेखा कुमारी समेत अन्य पंचायत सचिवों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- मृत पंचायत सचिवों को ले समाहरणालय परिसर में शोक सभा आयोजित सभी न...