पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। विकास कार्यों की बैठक में गैरहाजिर रहने वाले दो पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया गया है। डीएम ने लापरवाही पर सख्त रवैया अपनाते हुए पूरनपुर एवं बरखेड़ा ब्लाक के एक-एक पंचायत सचिव का एक दिन को वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने 11 मार्च को पत्र जारी कर जिले के सभी पंचायत सचिवों, एडीओ (पंचायत) तथा बीडीओ को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए अपडेट सूचनाओं सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रथम किस्त की मांग सूची उपलब्ध कराने, चिन्हित 50 ग्राम पंचायतों में आरआरसी एवं वर्मी कम्पोस्ट संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को दी गई क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष भुगतान, चिन्हित 21 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण एवं उपभ...