दो पंचायत में किशोरियों को दिया गया स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण
बोकारो, जून 18 -- सहयोगिनी संस्था की ओर से खैराचातर एवं टांगटोना पंचायत में किशोरियों एवं युवा महिलाओं के लिए यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार और स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ल ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिविर में मुख्य प्रशिक्षक कुमारी मंजू ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों, मासिक धर्म स्वच्छता, सही पोषण, एनीमिया की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जानकारी ही युवाओं को सुरक्षित भविष्य की ओर ले जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने नशामुक्ति का आह्वान करते हुए किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.