फिरोजाबाद, मई 2 -- औद्योगिक गलियारे में गांव की भूमि जाने से चिंतित किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष की ओर से भूमि अधिग्रहण पर रोक का आश्वासन मिला है। जिसके बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना था कि ये जमीन पूरे गांव की आजीविका का एकमात्र सहारा है, ऐसे में यदि हम भूमिहीन हो जाते तो हमारे सामने समस्याओं का अंबार लग जाता। बता दें कि न्याय पंचायत परियर के नगला खंगर, नगला पैज, नगला सदा, नगला दुली, नगला पीरिया व ग्राम रूरिया आदि गांवों की लगभग 90 प्रतिशत भूमि औद्योगिक गलियारे के निर्माण में चिन्हित कर ली गई थी। जिसके बाद से किसान काफी परेशान थे और उन्हें भूमिहीन होने की चिंता सताए जा रही थी। किसानों ने दो दिन पूर्व भी बैठक करके अपना विरोध जताया था और शनिवार को भी वे विरोध की रणनीति बन...