सहरसा, मई 30 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को सौरबाजार नगर पंचायत की तीन सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया जिला परिवहन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल की देखरेख में आयोजित हुई। समिति के पद संख्या-01 के लिए खुशबू कुमारी एवं हरेकृष्ण कुमार ने नामांकन दाखिल किया।दोनों उम्मीदवारों के बीच मतदान कराया गया, जिसमें खुशबू कुमारी को 9 मत प्राप्त हुए, जबकि हरेकृष्ण कुमार को मात्र 2 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। इस प्रकार खुशबू कुमारी विजयी घोषित की गईं। वहीं समिति के पद संख्या-02 एवं 03 के लिए क्रमशः सुदामा देवी और रबिना देवी ने नामांकन दाखिल किया। यह भी पढ़ें- सारण के पांच निकायों में चुने गए स्थायी समिति सदस्य दो...