देवरिया, अगस्त 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु, जिसकी लागत 17 करोड़ 47 लाख रुपये है, के निर्माण कार्य का जायजा लिया, कार्य की प्रगति संतोषजनक रही। परियोजना दिसंबर 2026 तक पूर्ण होनी है, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम को निर्धारित समयावधि में परियोजना पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।इसके साथ ही उन्होंने 15 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पटनवा पुल के पास सेतु परियोजना का भी जायजा लिया। मौके पर नदी में पिलर निर्माण का कार्य प्रगति पर पाया गया। यह परियोजना अप्रैल 20...