पडरौना, अप्रैल 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। उन्होंने दो निरीक्षक समेत 23 उपनिरीक्षक तथा 109 सिपाहियों का जनहित में स्थानांतरण किया है। इनमें गैर जनपद से पहुंचे पुलिस कर्मी समेत सीओ कार्यालय में तीन साल से जमे पुलिस कर्मी का तबादला शामिल है।एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनहित में पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। बताया कि निरीक्षक मनोज कुमार पंत प्रभारी साइबर सेल को प्रभारी चुनाव सेल, निरीक्षक महेन्द्र प्रजापति प्रभारी चुनाव सेल को अपराध शाखा के अलावा उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस लाइन को थाना कसया, धर्मवीर सिंह पुलिस लाइन को थाना नेबुआ नौरंगिया, सदानन्द सिन्हा पुलिस लाइन को वरिष्ठ उपनिरीक्षक तमकुहीराज, राकेश कुमार सिंह प...