दो निजी स्कूलों में आठवीं तक की मान्यता, दसवीं तक की पढ़ाई का खुलासा
हापुड़, अप्रैल 18 -- डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने हाफिजपुर और हापुड़ शहर के दो प्राईवेट स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूलों में आठवीं तक की मान्यता होने के बावजूद दसवीं तक की कक्षाएं चलती मिलीं। स्कूल में अप्रशिक्षित स्टॉफ भी मिला। जिस पर डीआईओएस ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए।डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने शनिवार को हाफिजपुर और हापुड़ शहर के दो प्राईवेट स्कूलों में पहुंचीं। यहां अनेक खामियां मिलीं। दोनों स्कूलों को आठवीं तक की मान्यता है। जबकि निरीक्षण में स्कूलों में दसवीं तक की पढ़ाई चलती मिली। स्कूलों में स्टॉफ भी अप्रशिक्षित मिला। निरीक्षण में अन्य खामियां भी प्रकाश में आई। उक्त गंभीर अनियमितता का खुलासा होने के बाद डीआईओएस ने बीएसए को पत्र लिखकर मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों के भविष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.