बलिया, मार्च 23 -- बलिया। शहर के गुदरी बाजार निवासी नितेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। नितेश ने पुलिस को बताया है कि 27 दिसम्बर 2025 को वापसी के लिए करीब तीन सौ पेटी पांच लाख रुपये मुल्य का सरसों तेल वाराणसी भेजने के लिए पिकअप पर लादा गया। जब कम्पनी से पैसे की मांग तो पता चला कि माल वाराणसी की जगह चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी पिकअप चालक संतोष यादव ने चंदौली जनपद के ही बलुआ थाना क्षेत्र के चहनी खानदरी निवासी राजकुमार गुप्ता के यहां पहुंचा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.