औरंगाबाद, मार्च 13 -- औरंगाबाद नगर थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो नाबालिगों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बारुण थाना के जोगिया निवासी मोहम्मद अरबाज के रूप में की गई है। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग चोरी की बाइक को बेचने के लिए औरंगाबाद के महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचने वाले हैं। यहां पर जांच के दौरान बाइक पर सवार तीन युवक भागने लगे। किसी तरह उन्हें पकड़ा गया और बाइक की जांच की गई तो उसका चेचिस नंबर घिसा हुआ पाया गया। इंजन नंबर के आधार पर उसका सत्यापन किया गया तो बाइक मलिक की पहचान बड़ेम थाना के रहरा गांव निवासी अरविंद यादव के रूप में की गई। छानबीन में अरविंद याद...