दो नाबालिग लड़की भगाने के मामले में हरिहरगंज में प्राथमिकी
पलामू, सितम्बर 10 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज पुलिस ने दो नाबालिग लड़की के भगा कर ले जाने के मामले में अलग-अलग प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पथरा ओपी अंतर्गत एक गांव से चार दिन पहले एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के मामले में पथरा ओपी क्षेत्र के इंद्रजीत कुमार पर प्राथमिकी हुई है। दूसरे मामले में बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत अंबा क्षेत्र से पांच सितंबर को मां के साथ हरिहरगंज बाजार करने आई नाबालिग लड़की गायब है, परिजनों ने हुसैनाबाद के विकास भुईयां पर लड़की को भगा कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है, उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों केस में जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.