दो नाबालिग लड़कियों के विवाह को प्रशासन ने रोका
गिरडीह, जुलाई 1 -- गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव से गांडेय प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोकवा दिया है। दोनों नाबालिग एक ही गांव की है, पंरतु अलग - अलग परिवार से सबंधित है। प्रशासन ने कारवाई के दौरान दोनों बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 तथा बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि वे दोनों बालिकाओं का विवाह नहीं करेंगे तथा गुरुवार को दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दो नाबालिग लड़की का शादी सामारोह का आयोजन किया गया था। घर में शादी का माहौल था। घर में मेहमानों की आवाजाही शुरु हो गई थी। शादी की रस्म के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.