फिरोजाबाद, मार्च 18 -- न्यायालय ने दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन पर अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला थाना नारखी से जुड़ा है। 29 जनवरी 2024 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली दो नाबालिग बहने अचानक घर से लापता हो गई थी। दोनों की उम्र करीब 15 व 16 वर्ष थी। बच्चियों का पिता उस समय काम पर गया था तथा मां पशुओं को चारा डालने गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बालिकाओं का पता न लगने पर पिता ने शेरा पुत्र राजू दिवाकर निवासी बालूगंज पुराना भरथना थाना भरथना जो दूर का रिश्तेदार है, वह अपने घर से गायब था।पिता ने दोनों पुत्रियों को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान बच्चियों को बरामद कर उनके बयानों के आधार पर अभियुक्त शेरा उर्फ निख...