बदायूं, अप्रैल 6 -- दो नाबालिग बहनों को बहला कर ले जाने और उनकी जान व इज्जत को खतरे में डालने के मामले में एसएसपी के आदेश के बाद आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर साजिशन दोनों बहनों को बहला कर ले जाने और उन्हें छिपाने की आशंका के आरोप लगाए गए हैं। बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कि 17 मार्च को उसकी नाबालिग बेटियाों को माधुरी पत्नी जितेंद्र, जितेंद्र पुत्र जगदीश, जगदीश पुत्र रामचरन, मुन्नी पत्नी जगदीश, रामदास, महेश पुत्र चंग्गे, चंग्गे और गुड्डू पुत्र चंग्गे ने बहलाकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची।शिकायत में बताया गया कि दोनों बेटियों की जान और इज्जत खतरे में है और उन्हें कहीं बेचने की भी आशंका है। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। बेटियों...