उन्नाव, मई 1 -- नवाबगंज। अजगैन थाना पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 अप्रैल को छतईखेड़ा गांव निवासी अंकित वर्मा ने अजगैन पुलिस में सूचना दी कि उसकी दो छोटी बहन प्रिया और नैना को एक महिला बहला कर अपने साथ ले गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से दोनों बच्चियों को अजगैन रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों बहनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- दो किशोरी लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज वहीं, आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.