दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
रुडकी, मई 21 -- कलियर। नगर पंचायत क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित पिता ने 16 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी दोनों पुत्रियां बिना बताए घर से चली गई हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कलियर, रुड़की रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। यह भी पढ़ें- दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.