दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सौंपा परिजनों के हवाले
सिमडेगा, मई 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम द्वारा डेली मार्केट के समीप दो नाबालिग बच्चों को अकेले एवं भटकते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों बच्चों को सुरक्षित थाना लाया गया तथा उनके नाम एवं पते का सत्यापन किया गया। तत्पश्चात आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके माता-पिता से संपर्क स्थापित किया गया। सत्यापन उपरांत दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल एवं सुरक्षित उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सिमडेगा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। सिमडेगा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा असहाय स्थिति में दिखने वाले बच्चों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।-
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.