रामगढ़, सितम्बर 5 -- झारखंड के रामगढ़ जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग बच्चों की रहस्यमयी मौत के बाद अब मां की भी मौत हो गई है। भदानीनगर के पाली-सुद्दी पारगढ़ा गांव में तीन मौतों के बाद जिला की स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण किया। टीम में सीएस डॉ अनिल कुमार, यक्ष्मा अधिकारी डॉ स्वराज, डॉ सत्यप्रकाश शामिल थे। टीम हालातों और मौके पर निरीक्षण के बाद स्पष्ट किया कि तीनों को मलेरिया-टाइफाइड की संभावना कम है। क्योंकि इसमें बुखार होता है, जो कि इस तीनों में ऐसा कोई लक्षण नहीं था। तीनों को अलग अलग लक्षण था। अब महिला के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पता चलेगा कि मूल कारण क्या है। सीएस अनिल कुमार ने यह भी कहा कि भुरकुंडा के जिस चिकित्सक ने इलाज कर मलेरिया-टाइफाइड बताया था। जांच किस लैब में हुई, जिस चिकित्सक ने इलाज किया ...