दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर, अप्रैल 16 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र निवासी व मूलरुप से महराजगंज जिले की दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। कक्षा 9 की दोनों छात्राएं बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद गायब हो गईं। परिजनों के अनुसार, शाम तीन बजे के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच एक युवक ने फोन कर छात्राओं के गोरखपुर रेलवे स्टेशन और फिर गोंडा की ओर जाने की सूचना दी। परिजनों ने बलुआ चौकी पर तहरीर देकर युवक पर गुमराह करने का आरोप लगाया। पुलिस ने नामजद किशोर से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि छात्राओं की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.