दो नाबालिग गुमशुदा पुलिस ने किये बरामद
काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 घंटे के भीतर दो गुमशुदा नाबालिगों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बीते दिनों कोतवाली आईटीआई में दो पीड़ितों ने अपनी नाबालिग पुत्रियों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू कर दी। टीम ने तत्काल इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और संभावित स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही डायल 112 से मिली अहम सूचनाओं को आधार बनाते हुए नाबालिगों की सटीक लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी इनपुट और जमीनी कार्रवाई के बेहतर समन्वय ने पुलिस को कम समय में ही सफलता दिला दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.