दो नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचाया
पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग और पुलिस की सजगता की वजह से दो नाबालिग बालिकाओं को बालिका वधू बनने से बचा लिया गया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के दो गांवों में बाल विवाह होने की किसी व्यक्ति ने चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर शिकायत की। शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक संरक्षण, चाइल्ड लाइन के समन्वयक निर्वान सिंह एवं एसजेपीयू के प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पता चला कि दोनों बालिकाओं का विवाह दो जुलाई को होना प्रस्तावित था। एक बालिका का विवाह पीलीभीत के एक गांव में और दूसरी बालिका का विवाह बरेली जनपद के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ होना प्रस्तावित था। दोनों बालिकाओं के घर शादी की तैयारियां चल रही थी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.