दो नाबालिग को आरपीएफ ने किया बरामद
देवघर, सितम्बर 27 -- मधुपुर प्रतिनिधि। ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते अभियान के तहत मधुपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म नंबर दो से भटक रहे दो नाबालिग सगे भाईयों को सुरक्षित बरामद किया। दोनों किशोरों को अकेले भटकते देख यात्रियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ऑन ड्यूटी आरपीएफ जवानों को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मियों ने दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि सगे भाई हैं और अपने माता-पिता की अनुमति के बिना घर से निकल आए। बच्चों ने अपनी पहचान 10 और 14 वर्षीय के रूप में बताई। दोनों गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी है। आरपीएफ ने दोनों नाबालिगों को आश्रय संस्था के सुपुर्द किया। उसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.