सिमडेगा, मार्च 30 -- बांसजोर, प्रतिनधि। बांसजोर पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग किशोरियों को हिरासत में लेते हुए बच्ची के माता पिता के सुपूर्द कर दिया। बताया गया कि कुरडेग थाना क्षेत्र की दो बच्चियां अपने घर में सिमडेगा जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन वे लोग सिमडेगा के रास्ते राजस्थान जाने की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस से सम्पर्क साधा। सूचना के आलोक में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से उनके लोकेशन को ट्रेस करते हुए दोनों बच्चियों को हिरासत मे लेते हुए परिजनों के सुपूर्द कर दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...