अररिया, जुलाई 2 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना कांड संख्या 88/26 के अंतर्गत धारा 96 बीएनएस के तहत दर्ज अपहरण मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों नाबालिग अपहृत किशोरियों को पंजाब के जालंधर से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनो की उम्र 14-14 साल है। पुलिस ने बताया कि बरामद दोनों किशोरियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उनका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में संलिप्त संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...