प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। जार्जटाउन की 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी की मां ने दारागंज के गोलू नामक युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है।उधर, धूमनगंज थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी भी घर से कहीं चली गई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...