हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी। पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए दो नहरिया में ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने इसके लिए नगर निगम की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। नया ट्यूबवेल लगने पर स्थानीय निवासियों को पानी के संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। पानी की कमी से हल्द्वानी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इसके लिए नगर निगम कार्रवाई करने जा रहा है। दो नहरिया में नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि ट्यूबवेल बनने से पानी की परेशानी से राहत मिलेगी। इस दौरान सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.