मोतिहारी, अप्रैल 27 -- मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने 2 नशेबाजों सहित 7 वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इथानाध्यक्ष आदित्य कुमार व एसआई श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि गड़हिया चौक से नशेबाज गड़हिया ग्राम के अनिल कुमार व सोनू कुमार,पुनास ग्राम से ताजपुर सरैया ग्राम के वकील भगत,राजू कुमार व मोतीपुर के रसगुल्लागंज ग्राम के गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पिपरा एमन ग्राम से वारंटी वीरेन्द्र राय व गजेन्द्र राय को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 18 आरोपी और वारंटी को पुलिस ने जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...