दो नये चीफ ने लिया चार्ज, संगठन नेताओं से मिले
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय के मुख्य अभियंताओं-क्रमश: अनिल कुमार वर्मा और प्रवेश कुमार ने सोमवार को चार्ज ले लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने टीम भावना से काम करने पर जोर दिया।वहीं, विद्युत मजदूर संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दोनों मुख्य अभियंताओं शिष्टाचार भेंट की। साथ ही, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में संदीप कुमार, उदयभान दूबे, तरुण कौशिक, संजय सिंह, रवीन्द्र कुमार, राजकुमार यादव, अरविंद यादव, अवनीश प्रजापति, कांता, सोहन मौर्य, शिवदास, धीरज चौरसिया, प्रियांशु सिंह, साहिर शेख आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.