मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट ने गुरुवार को दो नक्सलियों के विरुद्ध आरोप तय कर दिया। इसमें शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी विजय पासवान उर्फ कर्ण और पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के काशी पकड़ी गांव निवासी सुरेंद्र राम उर्फ जयंत शामिल है। दोनों के खिलाफ अब सेशन ट्रायल चलेगा।पूर्णिया जेल में बंद सुरेंद्र की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में बंद विजय को सदेह कोर्ट में पेश किया गया। मीनापुर में छह वर्ष पहले नक्सली वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। दो वर्ष पहले इन दोनों के विरुद्घ चार्जशीट दाखिल की गई थी। एसएसपी की अनुशंसा पर पिछले महीने विधि विभाग ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी थी। बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.