सीतामढ़ी, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर। मीनापुर में छह वर्ष पहले वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के दौरान गिरफ्तार दो नक्सलियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति मिली है। इसमें शिवहर जिले के तरियानी थाना के औरा गांव निवासी विजय पासवान उर्फ कर्ण व पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के काशी पकड़ी गांव निवासी सुरेंद्र राम उर्फ जयंत शामिल हैं। एसएसपी की अनुशंसा पर विधि विभाग ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा चलाने अनुमति दी इै। पुलिस ने इस अनुमति पत्र को शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में पेश किया है। अब इन दोनों के विरुद्ध दाखिल चार्जशीट को विशेष कोर्ट संज्ञान लेगी।आरोप तय करने के बाद दोनों के विरुद्ध विशेष कोर्ट में सेशन ट्रायल चलेगा। मीनापुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजकुमार के बयान पर 29 जून 2020 को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कहा गय...