कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के वाधवानी स्कूल ऑफ एआई एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स (डब्ल्यूएसएआईएस) ने अपने नए बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी (बी साइबर) और बीटेक इन इंटेलिजेंट सिस्टम्स (बीटीआईएस) के प्रथम स्नातक बैच के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया। स्कूल के एमटेक, एमएस और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इसके साथ नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। प्रो. नितिन सक्सेना ने कहा कि दो नए स्नातक कार्यक्रमों की शुरुआत स्कूल की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आईआईटी कानपुर केवल कक्षा आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं है। व्यापक डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंट सिस्टम्स और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अपार संभ...