हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई क्षेत्र में सोमवार का दिन परिवहन सुविधाओं के लिहाज से अहम रहा। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने शाहाबाद और पाली बस स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नया बल मिलने की उम्मीद है। शाहाबाद बस स्टेशन का निर्माण करीब 274 लाख रुपये की लागत से किया गया है। लगभग 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस आधुनिक बस अड्डे का निर्माण जून 2024 में शुरू हुआ था। यह स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर स्थित है, जिससे यहां से दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, जयपुर और अजमेर जैसे प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेंगे वाहन, 7 घंटे में मेरठ से पहुंचेंगे प्र...