बोकारो, फरवरी 11 -- बेरमो। भाकपा के बेरमो अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह ने बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की है। हाजीपुर जोन के रेल जीएम व धनबाद डीआरएम से यह मांग रखी है। कहा कि एक नंबर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ा दी गई है लेकिन दो नंबर प्लेटफार्म की लंबाई नहीं बढ़ाए जाने से एक्सप्रेस ट्रेनों की चार से पांच बोगियां बाहर ही रह जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...