सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि के 2-2 हजार रुपए खाते में पाकर जिले के 2,67,303 किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी की। उप निदेशक कृषि संदीप पाल ने बताया कि जिले के 2,67,303 किसानों के खाते में 53,46,06,000 रुपए की धनराशि पहुंची है। जनपद में कलेक्ट्रेट में इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 किसान उपस्थित थे। इसमें पदम श्री कृषक सेठपाल की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए किसान भाइयों को भारी संख्या में लाइव प्रसारण के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों को मोबाइल पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.