धनबाद, अप्रैल 26 -- रविवार को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) का आयोजन होगा। धनबाद में 70 परीक्षा केंद्रों में 23 हजार से अधिक परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। सुबह आठ बजे परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित है। शनिवार शाम से ही अभ्यर्थियों का धनबाद पहुंचना शुरू हो गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जेट के रजिस्ट्रेशन नंबर को ले धनबाद के काफी संख्या में अभ्यर्थी परेशान व असमंजस में है। उन्होंने बताया कि जब ऑनलाइन फॉर्म भरा गया है, तो रजिस्ट्रेशन नंबर मिला। एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो पहले वाले से अलग रजिस्ट्रेशन नंबर आया है। अब हमलोग कौन सा रजिस्ट्रेशन नंबर भरेंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड पात्रता परीक्षा आज, छह जिलों के 430 केंद्रों में होगी परीक्षा यह तकनीकी खामी है या प्रशासनिक खामी। आखिर एक ही अभ्यर्थी का दो-दो रजिस्ट्रेशन नंबर ...