नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- उत्तर से लेकर पश्चिमी और पूर्वी भारत तक मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल से देश के बड़े हिस्से में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली, यूपी, बिहार के अलावा कम से कम 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अप्रैल से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खास तर पर किसानों को जल्द से जल्द अपनी फसलें ठिकाने लगा लेनी चाहिए।दो पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की भई संभावना है। वहीं 4 अप्रैल पश्चिम बंगाल में उमस बढ़ने की संभावना है। 7 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में भी बारिश हो सकती है। इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ ऐक...