पूर्णिया, मार्च 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। बारात में शामिल होने के लिए जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में दो युवा दोस्तों की मौत के बाद खरकट्टा गांव में रविवार को भी शोक का माहौल बना रहा। दोनों युवकों के असामयिक निधन से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और कई घरों में रविवार को चूल्हे तक नहीं जले। खरकट्टा निवासी जदयू के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर और पूर्व मुखिया अजय कुमार ने बताया कि मृतक दोनों युवक बेहद मिलनसार, कर्मठ और समाजसेवी स्वभाव के थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों युवक न केवल मृदुभाषी और सहज स्वभाव के थे, बल्कि गांव में होने वाले हर सामाजिक और सार्वजनिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरा गांव स्तब्ध है और लोगों की आंखें अब भी नम हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों के निधन के बा...