बागपत, अगस्त 13 -- बागपत-चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगौली तंगा गांव से गत 25 जुलाई को लापता हुए दो दोस्तों के शव लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर परिसर में गडढे से बरामद हुए। पुलिस जांच में पता चला कि मंदिर के महंत ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर प्रेमिका के भाई और उसके दोस्त की शिष्यों के साथ मिलकर हत्या की और फिर दोनों शवों को मंदिर प्रांगण में ही दफना दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही आरोपी महंत के दो शिष्यों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। सिंगौली तगा निवासी 32 वर्षीय इसरार पुत्र रिड़कू व 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश दोस्त थे। इसरार मकानों में वॉल पुट्टी का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह अंकित के घर पर ही कार्य कर रहा था। गत 25 जुलाई को दोनों दोस्त घर से बाइक लेकर रटौल के ल...