दो दोषियों को सजा
उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव। सीजेएम न्यायालय से दो दोषियों को सजा सुनाई गई। अजगैन थानाक्षेत्र के शीतलखेड़ा सरोसा गांव के कैलास पुत्र गगाप्रसाद पासी पुलिस ने वर्ष 2012 में एक पिपिया 10 लीटर कच्ची शराव व शराव बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया था। दोषी करार देते हुए सीजेएम न्यायालय ने कैलास को जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व दो हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। वहीं, अजगैन पुलिस ने जलालपुर के ओमप्रकाश पुत्र रैदास को वर्ष 2009 में तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा था। दोषी करार देते हुए जेल मे बिताई गई अवधि व एक हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.