मधुबनी, दिसम्बर 8 -- लौकही, निज संवाददाता। नरहिया थाना पुलिस ने शनिवार की रात्रि को औरहा गांव में छापेमारी कर दो देसी पिस्तौल 34 जिंदा गोली ,एक दबिया,एक तलवार तथा एक फरसा बरामद कर लिया। मौके पर पुलिस ने बदमाश श्रवण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने दी। उन्होंने बतायी कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष के अनुसार पिछले दिन भूतहा चौक पर गोली फायर हुई थी। इसमें धराये बदमाश के पुत्र सौरभ कुमार का नाम आया था। उसके विरुद्ध नरहिया थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज था,अन्य थानों में भी कई केस है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी और इसी क्रम में छापेमारी की गयी, जिसमें अवैध हथियार व गोली बरामद की गई। उन्होंने बतायी कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.