मधुबनी, अक्टूबर 3 -- जयनगर,एसं। एसएसबी,एसटीएफ और जयनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों की खेप के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो देशी पिस्तौल, 24 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन और 65 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार,आरोपित हथियारों और कारतूसों को बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। कमला बीओपी के निरीक्षक अमोल कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों, पुलिस बल और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देशी पिस्तौल, 24 कारतूस और चार मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपित ने हथियारों को बिक्री के लिए ले जाने की बात बताई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जयनगर के कोरहिया निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।कार्रवाई के बाद उसे जयनगर पुलिस को सौंप दिया ग...