बक्सर, जनवरी 8 -- पेज तीन के लिए ---- फोटो संख्या 30 कैप्शन - गुरुवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में बरामद हथियार व अभियुक्त के बारे में जानकारी देते डीएसपी गौरव पांडेय। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना की पुलिस ने दो देसी कट्टों के साथ दो युवकों को धर दबोचा। दो गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने इनकी बाइक तक जब्त कर ली। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते बुधवार की रात राजपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि धनसोईं की तरफ से दो युवक हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए राजपुर थाना क्षेत्र की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में चौकसी बढ़ा दी। ओड़वार मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक नजर आए। रूकने का इशारा करने पर पहले तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए। तलाशी के दौरान दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.