खगडि़या, नवम्बर 26 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की मोरकाही पुलिस व एसटीएफ ने दो देसी कट्टा व 26 कारतूस के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर सीमावर्ती बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थानांतर्गत वार्ड 8 निवासी छोटन प्रसाद यादव का पुत्र सुधांशु यादव व बाबूलाल राय का पुत्र अवधेश राय बताया जा रहा है। एसपी राकेश कुमार ने बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान दियारा में की गई छापेमारी में दो देसी कट्टा, 26 कारतूस, दो खोखा, एक बिंडोलिया व एक मोबाइल बरामद किया गया। उसके विरुद्ध कांड संख्या 172/2025 दर्ज कर आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापेमारी में मोरकाही के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार, भोला कुमार शर्मा शामिल थे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अलौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.