समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर, निप्र। कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकृष्णनपुर वार्ड संख्या-1 के अजय कुमार सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से दो देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एससी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध हथियार रखने वालों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.